रील का जुनून: उफनती नदी में छलांग, जान जोखिम में
सतना। लगातार बारिश से जिले की नदियां-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। इसके बावजूद सोमवार को सामने आए वीडियो में चार युवक सतना नदी की छोटी पुलिया से तेज बहाव में छलांग लगाकर नहाते और इसका वीडियो बनाकर रील डालते नजर आए। माधवगढ़ नदी के पास भी लोग तेज बहाव के करीब सेल्फी-वीडियो बना रहे हैं, जबकि सुरक्षा के लिए लगाए बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। शहर से लगा जिगनहट रपटा भी ओवरफ्लो है, फिर भी लोग तेज बहाव के बीच साइकिल लेकर निकल रहे हैं। बारिश में जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में रील और कुछ मिनट के रोमांच के लिए नदी-पुलिया के पास जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
#सतना #सतना_नदी #माधवगढ़ #जिगनहट_रपटा #बारिश बाढ़_का_खतरा रील_का_जुनून