मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया समाधान दिवस
मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2बजे तक एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के 5 लोगो ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि सम्बन्धी समस्या एसडीएम को सुनाई जिन्हें सुनने के बाद सभी ग्रामीणों की समस्याओं का लेखपालों के सहयोग से समाधान करा दिया गया।