धुरवारा गाँव में बुधवार को शाम करीब 4 बजे दो बाइकों में टक्कर हो जाने से कुल 5 लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।