मड़ावरा: दिदोनियाँ में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगी एक दर्जन से अधिक सब्जी की दुकानों को कुचला
दिदोनियाँ में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक दर्जन सब्जी की दुकानों को कुचल दिया। गनीमत रही ट्रक की रफ्तार देख लोगों में भगदड़ मच गई।वही अचानक से ट्रक रुक गया तब ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी मदनपुर ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे जानकारी दी कि अभी तक किसी ग्रामीण ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।