तहसील मड़ावरा के उल्दना खुर्द में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया।साथ ही गाँव के खड़ंजे पर जमा गन्दगी देखकर चिंता जतायी और ग्राम प्रधान को नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए।