इकौना गाँव में गुरुवार को दोपहर 1 बजे कृषि विभाग के कर्मचारियों ने कृषि गोष्ठी का आयोजन किया। इस कृषि गोष्ठी में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री आदि जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भूमि संरक्षण विभाग के कर्मी ने खेत तालाब के बारे में जानकारी दी।