गोरा कलां में सोमवार की शाम करीब 7 बजे एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।