तिजारा: भिवाड़ी के अजंता चौक पर एजेंसी से लाखों के केबल बंडल चोरी, थाने में मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Nov 11, 2026 भिवाड़ी के अजनता चौक स्थित एक एजेंसी से चोरों ने लाखों रुपए कीमत के केबल बंडल चोरी कर लिए। बुधवार सुबह 7:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के जीएम प्रकाश चंद सैनी ने यूआईटी थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में चोरी हुए केबल बंडलों की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। चोरों ने 24 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच चार बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया।