ढीमरखेड़ा: ठिरी गांव की दो दर्जन महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, थाना और SDM कार्यालय पहुंचीं
ठिरी गांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गांव की करीब दो दर्जन महिलाएं ढीमरखेड़ा थाना और एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बिकने से माहौल खराब हो रहा है। शराब के कारण चोरी मारपीट और अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ रही है