मड़ावरा: मड़ावरा में एसडीएम ने अस्थाई आतिशबाजी बिक्रेताओं के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश
मड़ावरा में एसडीएम ने तहसील परिसर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अस्थाई आतिशबाजी बिक्रेताओं के साथ बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि आतिशबाजी बाजार में 2अग्निशमन टीमों को तैनात किया गया है। सभी दुकानदार प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यन्त्र, बालू और पानी अवश्य रखें।