#बालाघाट
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
जोधीटोला और पायली में 690 किलो लाहन और 22 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त
जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में 15 सितंबर को आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में लाहन और हाथभट्टी मदिरा जब्त की।
आबकारी वृत्त बालाघाट, लांजी एवं वारासिवनी की टीमों ने ग्राम जोधीटोला और पायली के जंगल क्षेत्र तथा घरों में दबिश देकर अवैध रूप से रखी गई सामग्री की जांच की। कार्रवाई के दौरान करीब 690 किलोग्राम लाहन तथा 22 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 72 हजार रुपये बताया गया है।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी मनोज अंजलेकर, आबकारी उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास एवं कौस्तुभ नेताम सहित आरक्षक विशाल धुर्वे, भूपेंद्र, अनीता और भानुप्रताप शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #अवैध_शराब #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd