#बालाघाट
परासवाड़ा में कृषि केंद्र का निरीक्षण, एमआरपी से अधिक दाम पर दवा बेचने पर सख्त निर्देश
एसडीएम परसवाड़ा श्री श्रीष प्यासी के मार्गदर्शन में परसवाड़ा में कृषि केंद्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषि केंद्र पर उपलब्ध कृषि दवाइयों एवं अन्य कृषि सामग्री की बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कृषि केंद्र संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी दवा की बिक्री निर्धारित एमआरपी से अधिक दर पर न की जाए। अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को कृषि दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्री निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराई जाए। एमआरपी से अधिक कीमत पर दवा बेचने अथवा किसानों से मनमानी कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा किए गए निरीक्षण का उद्देश्य किसानों को उचित दर पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराना तथा कृषि केंद्रों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026