बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से खैरा मंझौली के ग्रामीण परेशान, नए ट्रांसफार्मर की मांग पर शुरू हुई पहल
रफीगंज। प्रखंड के भदुकीकला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के खैरा मंझौली गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार पुराने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण आए दिन खराबी उत्पन्न होती है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
ग्रामीणों की मांग के बाद वार्ड नंबर 8 में नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए ट्रांसफार्मर के लगने और चालू होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जेई के प्रति आभार जताते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर चालू कराने की मांग की है।
#BharatCrimeLiveNews #KhairaManjhauli #BhadukiKala #AurangabadBihar #AurangabadNews #BiharNews #LocalNews #ElectricityProblem #BijliProblem #NewTransformer #Transformer #BijliVibhag #RuralNews #VillageNews #BreakingNews #LatestNews #BiharNewsToday #NewsUpdate #GroundReport #LocalUpdate #जनसमस्या #बिजलीसमस्या #औरंगाबाद #बिहार_न्यूज #खैरा_मंझौली #भादुकी_कला