🚨 मेह पुल को लेकर DM का बड़ा एक्शन!
क्षतिग्रस्त पुल का DM ने किया निरीक्षण, आवागमन बहाल करने के लिए सामने आए 3 विकल्प
औरंगाबाद। बारुण-नवीनगर मुख्य पथ पर मेह गांव के समीप क्षतिग्रस्त मेह उच्चस्तरीय पुल को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया और लोगों के लिए आवागमन जल्द सुरक्षित एवं सुचारू कराने को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया।
निरीक्षण के दौरान आवागमन बहाल करने के तीन विकल्पों पर प्रमुखता से चर्चा हुई—
🔹 पहला विकल्प—जीर्णोद्धार एवं स्ट्रेंथनिंग: तकनीकी जांच के बाद यह देखा जाएगा कि पुल का गुणवत्तापूर्ण जीर्णोद्धार एवं स्ट्रेंथनिंग कर उसे दोबारा सुरक्षित रूप से चालू किया जा सकता है या नहीं।
🔹 दूसरा विकल्प—समानांतर बेली ब्रिज: क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर अस्थायी तौर पर बेली ब्रिज बनाने की संभावना पर भी विचार किया गया।
🔹 तीसरा विकल्प—बाईपास मार्ग: निर्माणाधीन करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का उपयोग करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। यह मार्ग नहर के दाहिनी ओर से होकर NH-19 से जुड़ता है।
DM ने संबंधित अधिकारियों को तीनों विकल्पों का तकनीकी, सुरक्षा एवं व्यावहारिक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन बहाल होने की उम्मीद जगी है।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, पथ निर्माण विभाग के अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
📢 मेह पुल कब और कैसे खुलेगा रास्ता? अब प्रशासन के तीन विकल्पों पर सबकी नजर!
#BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #Aurangabad #Barun #Nabinagar #MehBridge #MehPul #DMAbhilashaSharma #AurangabadDM #BridgeUpdate #RoadUpdate #BiharNews #Bihar #BreakingNews #LatestNews #BridgeRepair #BellyBridge #BypassRoad #सोनउच्चस्तरीयनहर #मेहपुल #पुलक्षतिग्रस्त #आवागमन #जिलाप्रशासन #औरंगाबाद
Rafiganj, Aurangabad | Sep 10, 2026