*🚨 गौरा गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त**
**⚖️ पुलिस ने तुरंत कराई मरम्मत, दोषियों पर FIR दर्ज**
आज सुबह भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान (उंगली टूटी हुई) पहुँचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामवासियों व समिति के सहयोग से तुरंत प्रतिमा की मरम्मत करा दी है।
थानाध्यक्ष भीमपुरा को दोषियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कर रही है। राहत की बात यह है कि मौके पर पूरी तरह शांति कायम है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
इस पूरी घटना और पुलिस कार्रवाई पर रसड़ा के क्षेत्राधिकारी (CO) रजनीश कुमार का बयान सुनें 👇
#BalliaNews #Bhimpura #Rasra #UPPolice #AmbedkarStatue #LocalUpdate #NewsAlert
Sikanderpur, Ballia | Jun 22, 2026