"हम तुम्हारे बाप हैं" - पत्रकार से डॉक्टर !
...
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सहरसा में मिड-डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आई। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान मामले की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई।
आरोप है कि प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार को ऑपरेशन थिएटर में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। अगर ये आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है।
अस्पताल मरीजों के इलाज और सुरक्षा के लिए होते हैं, पत्रकारों को डराने-धमकाने या उनके साथ हिंसा करने के लिए नहीं।
बच्चों के बीमार होने की घटना की निष्पक्ष जांच हो।
पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट की भी जांच हो।
दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही भी जरूरी है और पत्रकारों की सुरक्षा भी।
#Bharatcrimelivenews
#Saharsa #Bihar #HealthSystem #Journalist #Crime #MidDayMeal #RJD #TejashwiYadav