हसपुरा CO का कथित दबंग अंदाज? जनता दरबार में मोबाइल छीनने का वीडियो वायरल औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जनता दरबार के दौरान CO द्वारा एक व्यक्ति का मोबाइल छीनते हुए देखा जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर जनता दरबार में ऐसी स्थिति क्यों बनी और मोबाइल छीनने की नौबत क्यों आई, यह सवाल भी उठ रहा है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बताएं।