मड़ावरा: मड़ावरा में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित लाइब्रेरी का आकस्मिक निरीक्षण जिला अधिकारी ने किया
मड़ावरा में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित लाइब्रेरी का शनिवार को दोपहर करीब 3बजे जिला अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को उनके नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार उच्च स्तरीय पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। अध्ययन को सुगम बनाने के लिए ई-बुक्स, और डिजिटल शिक्षण सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाय।