जमुई: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ स्विफ्ट जब्त
सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को दिन के 11:00 बजे सोनो- चकाई मुख्य मार्ग के चिरैन पुल के पास से 154 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर के साथ एक मारुति स्विफ्ट कार को पकड़ा गया है। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मिसिरबीघा गांव निवासी स्व:जयप्रकाश यादव के पुत्र अजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार और लखिसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़तेहपुर गांव निवासी भिखारी पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने #jamuibihar #jamuitopnews #jamuiPolice #Sharabbandi #UtpadVibhag #viralpost #viralreelsシ #Crime
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026