जमुई में बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य व्यापी आह्वान के तहत गुरुवार की दोपहर 1:00बजे कचहरी चौक पर देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के अध्यक्षता अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेता वासुदेव राय ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है।
वहीं इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा
जो सरकार कभी 'महंगाई मुक्त' भारत के बड़े-बड़े दावे करती थी, आज उसके राज में जमाखोरों, कालाबाजारियों और मुनाफाखोरों की चांदी है। खाद्य पदार्थों की कीमतों पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं बचा है। गरीबों की थाली से दाल, सब्जी, चीनी और प्याज गायब होते जा रहे हैं, मोदी सरकार कुंभकर्णी निंद में सोई हुई है
वहीं महिला नेत्री किरण गुप्ता ने कहा
चीनी के दाम आसमान छू रही हैं,और दूसरी तरफ हर घर की जरूरत की चीजें प्याज की कीमतें 50 से 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने से रसोई घर की बजट गड़बड़ा गई है।
वहीं जिला कमेटी के सदस्य मो हैदर और जयराम तूरी ने कहा
की पिछले एक महीना में चीनी, प्याज दाल, सरसों तेल, लहसुन की कीमतों में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि से भाजपा के कॉर्पोरेट दोस्त के खाद्य पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण आज देश के गरीबों के ऊपर इतना बड़ा संकट उत्पन्न हुई है जिसका जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री मोदी है और देश की जनता इसका हिसाब आने वाले दिनों में जरूर लेगी मोके दीपमाला सुभाष सिंह रंजीत भगत चंदन तांती,पंकज कुमार शंभू मांझी सहित बड़ी संख्या में खेत मजदूर उपस्थित थे। #jamuibihar #jamuitopnews #NDA #BJP4IND #viralreels #viralchallenge
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026