Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
public7479
चकाई में प्रो. प्रदीप की आठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में दिखी राजनीतिक एकजुटता।पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद भी थे मौजूद।
Jamui, Jamui
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
25 साल बाद बदलेगी झाझा रेलवे तालाबों की तस्वीर, 22.7 एकड़ में होगा कायाकल्प, उपेक्षित रेलवे तालाबों के आए अच्छे दिन, पार्क से कैफेटेरिया तक की होगी व्यवस्था
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026
32 महिला के साथ लोन के नाम पर किया गया ठगी लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुरुप मांग रहे #viralvideo #trendingvideo #loan #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026
जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत द्वितीय क़िस्त के रूप में मिला 20 हज़ार की राशि पटना के बापू सभागार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पूरे बिहार की 5 लाख महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत-जी राम जी योजना अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण का कार्यारम्भ सहित अन्य ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसकी जानकारी डीपीआरओ द्वारा गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं कार्यक्रम में समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार अभियान से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन की उपस्थिति में किया गया, जिसमें जिले की जीविका दीदियाँ शामिल हुईं| इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ मेनका कुमारी, संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जमुई दिनेश कुमार दास समेत जीविका दीदियों नें कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से उनके स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार की राशि रोजगार हेतु उनके खाते में में मुहैया करा दी गई है| इसके अलावे आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों को द्वितीय किस्त के रूप में 20 हजार की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।| इस कार्यक्रम में आज वैसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो योजना से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार की गतिविधियाँ जैसे पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, आदि का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं| #jamuibihar #jamuitopnews #dmjamui #CMBihar #samratchaudhri #zilaprashasankaushambi
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2026 में #viralvideo #trendingvideo #rakshabandhan #bhaibehan
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026
शादी का सारा सामान मिलेगा एक छत के नीचे आधार लेकर आईए उधार लेकर जाइए #viralvideo #trendingvideo #shaadi #nevada
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026
जमुई: ललदैया काजवे पुल का 08 पाया हुआ क्षतिग्रस्त, पुल के कई हिस्सों में आई दरार, लोगों की बढ़ी मुसीबत जमुई जिले के खैरा प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ललदैया काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के पाया संख्या 16 से 25 के बीच आठ पायों को नुकसान पहुंचा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। अब लोगों को दूसरे रास्ते से करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। दरअसल गिद्धेश्वर और कुर्वाटांड के बीच स्थित यह पुल इलाके के लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता है। यह मार्ग जमुई को नवादा से जोड़ने के साथ झारखंड की ओर आवागमन का भी महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, किसान, शिक्षक और अन्य लोग इसी मार्ग से खैरा और जमुई आते-जाते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से अंतरजिला आवागमन भी प्रभावित हुआ है। साथ ही खास तौर पर मरीजों की परेशांनी बढ़ गई है। मरीजों को इलाज के लिए ख़ैरा पीएचसी या सदर अस्पताल व अन्य हॉस्पिटल जाने के लिए लोहे का चना चबाना पड़ेगा यानि मरीजों के बीच भीषण संकट उतपन्न हो गई है। बताया जाता है कि पुल की स्थिति पहले से ही जर्जर थी और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसी बीच क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने के दौरान एक बाइक नदी में फंस गई। हालांकि बाइक सवार सुरक्षित बच गया। घटना के बाद लोगों में पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि लोगों की सुविधा को देखते हुए पुराने पुल के बगल में नए पैरेलल पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से कराया जा रहा यह निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है और लगभग पूरा होने की स्थिति में बताया जा रहा है। नया पुल चालू होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 22 वर्ष पहले, वर्ष 2004 के आसपास जल संसाधन विभाग की ओर से लगभग 344 लाख रुपये की लागत से पुराने पुल का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नए पुल के निर्माण के लिए बगल में की गई खुदाई के कारण पुराने पुल के पाया के आसपास जमीन प्रभावित हुई, जिसके बाद पुल में दरार आने और इसके क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनी। हालांकि इसकी वास्तविक वजह विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कहीं न कहीं मानक के विरुद्ध बालू खनन भी पुल की दयनीय स्थिति की जिम्मेदार है। अत्यधिक बालू खनन और नियम की अनदेखी से पुल के आसपास के बालू का भी बहाव पानी की धार के साथ हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवागमन पर रोक लगा दी गई है और बगल में बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य को तीव्र कर दिया गया है। #jamuibihar #jamuitopnews #zilaprashasanjamui #jamuiPolice #viral #viralreels
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026
जमुई: नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, भाईचारा व शांति का दिया गया संदेश जमुई: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहाब के यौम-ए-पैदाइश यानि जन्मदिन के अवसर पर बुधवार की शाम को सुन्नी उलेमा बोर्ड के बैनर तले जूलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। हाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ जुलूस की शुरुआत ईदगाह के मैदान से की गई और इस्लामनगर, नीमारंग, भछियार, गौशाला रोड, गिरीश टाकिज रोड, सबजी मार्केट, थाना चौक, खैरा मोड़, महिसौड़ी चौक होते हुए पुन: ईदगाह के मैदान में पहुंच कर इसका समापन हुआ। इस दौरान जूलूस के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारा और शांति का पैगाम दिया गया। साथ ही माइक से मोहम्मद साहब के उपदेशों से लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान उलेमाओं ने बताया कि मोहम्मद साहब ने हमेशा मानव से प्यार करने को कहा है।बड़ों का अदब करना, छोटे से प्यार करना, विधवा को सम्मान देना, लाचार, गरीबों को सहारा देने,मदद करने के उपदेश दिए हैं। इस अवसर पर सुन्नी उलेमा बोर्ड के सचिव मौलाना जयाउल रसूल गफ्फारी ने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए उपदेशों पर अमल करना है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हमलोग कामयाब हो सकते हैं।इस अवसर पर हाफिज शिवगतुल्लाह, हाफिज एकराम, हाफिज महफूज, अशरफ खान, सज्जाद खान, डब्लू खान, मो. लल्लू खान, मो. कल्लू खान सहित काफी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। ------ -सुरक्षा के थे पुख्ता इंतेजाम जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जुलूस पर पैनी नजर रखी जा रही थी। साथ ही निर्धारित रुट से ही जुलूस निकाला गया और शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस का समापन हुआ।
Jamui, Jamui | Aug 27, 2026