उदयपुर में चाकूबाजी के खिलाफ एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन:परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया; बुलडोजर चलाने की मांग
.
.
.
.
उदयपुर के माछला मगरा इलाके में 22 वर्षीय शेखर पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। परिजनों ने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने, उसकी दुकान बंद कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सूरजपोल थाना पुलिस पर आरोपी निर्मल पालीवाल को हिरासत में लेने के बाद आधे घंटे में छोड़ने का आरोप भी लगाया। 9 अक्टूबर की रात गली नंबर-10 में हुए हमले में शेखर के पेट, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। उसका निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपी ने शेखर को बचाने के बजाय मकान से बाहर खींचकर हमलावरों के हवाले किया। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
#udaipurnews
#CrimeNews
#protest
#udaipurpolice
#jaivardhannews