Public App Logo
Profile Picture

Kumbhalgarh News

@kumbhalgarhnews1
201762Followers
11Following
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026

प्रथम चरण मतदान | 22 अक्टूबर 2026

राजसमन्द जिले में दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—

* आमेट पंचायत समिति – 30.11%
* चारभुजा पंचायत समिति – 27.83%
* देलवाड़ा पंचायत समिति – 26.63%
* खमनोर पंचायत समिति – 25.92%
* कुम्भलगढ़ पंचायत समिति – 31.72%

पांचों पंचायत समितियों का औसत मतदान – 28.44%
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
लोढियाणा में सरपंच प्रत्याशी चुन्नीलाल जाट का बड़ा ऐलान, जनता की बैठक में होगा हर समस्या पर फैसला!<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 

राजसमंद | ग्राम पंचायत लोढियाणा से सरपंच प्रत्याशी चुन्नीलाल जाट ने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी या दल से जुड़े हुए नहीं हैं, बल्कि सीधे जनता से जुड़कर काम करने की सोच रखते हैं। उन्होंने बताया कि यदि वे सरपंच निर्वाचित होते हैं, तो सबसे पहले ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक में गांव के लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उनके समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। चुन्नीलाल जाट के अनुसार, पंचायत के विकास और समस्याओं के निराकरण में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी, ताकि ग्रामीणों की बात सुनकर समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
GramPanchayatLodhiyana,
Sarpanchchunav,
Panchayatelections,
LodhiyanaVillage
लोड़ियान पंचायत में गौशाला निर्माण और मूलभूत सुविधा पूरी करने पर वेणीराम गाडरी का संकल्प
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=Sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=Jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>

राजसमंद जिले की लोड़ियान ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी वेणीराम गाडरी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने जनसेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बताते हुए पंचायत के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प जताया है।
सरकार कोई भी हो विकास में नहीं होगी कमी -  घोड़च सरपंच प्रत्याशी यशोदा डांगी   <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
गांवों में लगेंगे CCTV कैमरे, बांडा पंचायत में मिलेगी निशुल्क ई-मित्र सुविधा, सरपंच प्रत्याशी अनिता सुथार का विजन
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=Sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchyatelection nis:value=Panchyatelection nis:enabled=true nis:link/>

राजसमंद जिले के आमेट उपखंड की बांडा ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी अनिता सुथार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। अनिता सुथार ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पंचायत में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पंचायत में आमजन को निशुल्क ई-मित्र सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया।
गांव की अधूरी सड़कों का काम कराएंगे|

<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
चारभुजा गढ़बोर में सफाई होगी पहली प्राथमिकता

<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=charbhuja nis:value=charbhuja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
सड़क-नालियों की समस्याओं का होगा समाधान

<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamaandnews nis:value=rajsamaandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
पारदर्शी पंचायत, जनता के कामों को मिलेगी प्राथमिकता

<nis:link nis:type=tag nis:id=sarpanchchunav nis:value=sarpanchchunav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
राजसमंद में 2 सेकेंड में पिल्ले को उठा ले गया तेंदुआ, CCTV में कैद  <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
गलवा में पानी की समस्या से लेकर पट्टे दिलवाने तक, नरेंद्र सोनी ने बताई विकास की योजना <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 

 राजसमंद। ग्राम पंचायत गलवा से सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सोनी ने पंचायत के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूर्व में सरपंच रह चुकी हैं और उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत में अनेक विकास कार्य करवाए गए थे। अब उनका लक्ष्य पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करवाना है। नरेंद्र सोनी ने बताया कि उनका विशेष ध्यान ग्राम पंचायत में खेल सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा। इसके तहत गांव में स्टेडियम निर्माण करवाने की योजना है, जिससे युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चरागाह भूमि पर 20 से 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़े और पर्यावरण को लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लोगों को पट्टे दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान और पंचायत क्षेत्र में जहां भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने पर जोर रहेगा। नरेंद्र सोनी के अनुसार, उनका उद्देश्य ग्राम पंचायत गलवा, राजसमंद में विकास कार्यों को गति देना और गांव की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाना है। अब देखना होगा कि उनके इस विजन को ग्रामीणों का कितना समर्थन मिलता है और आने वाले समय में पंचायत के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है।
GramPanchayatGalwa,
Sarpanchchunav,
PanchayatElections,
GalwaGramPanchayat,
Rajsamandnews,
Jaivardhannews
पंचायत राज में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने लगाए गंभीर आरोप <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
कुंभलगढ़ में सुबह 11 बजे तक 19.38 प्रतिशत मतदान

कुंभलगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में सुबह 11 बजे तक 19.38 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
नौ चौकी झील में 300 फीट लंबे जाल में फँसी जिंदा मछलियों को समाजसेवियों ने कराया आजाद

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandlake nis:value=rajsamandlake nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
प्रातः 10:00 बजे तक जिले की पाँच पंचायत समितियों का औसत मतदान प्रतिशत ……………. 10.76%
कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह परमार ने डाला अपना वोट कड़िया पंचायत में
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
अर्जुनसिंह देवरिया ने विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ पर साधा निशाना, चुनाव में जीत का किया दावा
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=Jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>
राजसमंद में पहले फेज की वोटिंग शुरू: 428 केंद्रों पर 5 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 13 वार्डों में मतदान
आमेट पंचायत समिति वार्ड-9 से भाजपा प्रत्याशी कानसिंह का विज़न शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 

राजसमंद।  पंचायत समिति आमेट के वार्ड संख्या 9 से भाजपा प्रत्याशी कानसिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधिकांश कार्य हो चुके हैं। ऐसे में अब उनका मुख्य ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने और इसे बढ़ावा देने पर रहेगा। कानसिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की बात कही।
PanchayatSamitiAmet,
RajsamandAmet,
Rajsamandnews,
AmetNews
आमेट पंचायत समिति के वार्ड 9 से कानसिंह के समर्थक बोले- हमारी ही होगी जीत <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 
Panchayatchunav
PanchayatsamitiAmet
लावासरदारगढ़ को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर और हरित ग्राम पंचायत मोनू प्रवीण मेवाड़ा का विज़न  <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 

राजसमंद । ग्राम पंचायत लावासरदारगढ़ से मोनू प्रवीण मेवाड़ा ने अपने विज़न को साझा करते हुए गांव के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करवाने और गार्डन विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए महिला स्नानघर का निर्माण करवाने तथा विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
मोनू प्रवीण मेवाड़ा ने बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुकन्या योजना शुरू करने की भी बात कही, ताकि बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके विज़न में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रमुख रूप से शामिल है। इन प्रस्तावित योजनाओं का उद्देश्य ग्राम पंचायत लावासरदारगढ़ को अधिक स्वच्छ, सुंदर, सुविधाजनक और विकासशील बनाना है।
Lawasardargarh,
GramPanchayatLawasardargarh,
Sarpanchchunav,
Panchayatchunav
लाइब्रेरी, फ्री वाई-फाई और CCTV कैमरे! सीमा दिनेश वैष्णव का शिक्षा को बढ़ावा देने का खास विजन <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> 

राजसमंद। आमेट। ग्राम पंचायत ओलना खेड़ा से सीमा दिनेश वैष्णव ने शिक्षा और विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करना चाहती हैं। इसके तहत गांव में लाइब्रेरी खोलने, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिशा में काम करने की इच्छा जताई। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना, युवाओं को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना और ग्राम पंचायत में सुरक्षित माहौल विकसित करना है। सीमा दिनेश वैष्णव की यह सोच शिक्षा, तकनीक और सुरक्षा के माध्यम से ओलना खेड़ा सहित राजसमंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा स्थापित करने की भावना को दर्शाती है।
GrampanchayatOlnaKhera,
AmetOlnaKhera,
Sarpanchchunav,
Panchayatchunav
राजसमंद के मुरड़ा पंचायत में सीता देवी भील को ग्रामीणों का समर्थन, चौपाल में कही मन की बात
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchyatelectio nis:value=Panchyatelectio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaivardhannews nis:value=Jaivardhannews nis:enabled=true nis:link/>

राजसमंद जिले की मुरड़ा पंचायत में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत से सरपंच प्रत्याशी सीता देवी भील के समर्थन में ग्रामीणों ने चौपाल आयोजित कर अपनी बात रखी।
लोगों के हक़ के लिए लड़ूंगी - सरपंच प्रत्याशी यशोदा डांगी  <nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>
राजसमंद 

कल होगा मतदान, आज रवाना हुए मतदान दल!
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajsamandnews nis:value=Rajsamandnews nis:enabled=true nis:link/>