कुन्दवा पहुंचे विधायक हरिसिंह रावत, ग्रामीणों ने उठाई पानी की समस्या #bhimnews
राजसमंद जिले में देवगढ़ के पास कुन्दवा पंचायत मुख्यालय पर भीम विधायक हरिसिंह रावत पहुंचे, जहां ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू भी हुए। साथ ही नवनिर्वाचित सरपंच महिपालसिंह का विधायक ने अभिनंदन भी किया। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या रखी, जिस पर विधायक ने जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्गपालसिंह चुण्डावत, तेजमल मेहता, महेन्द्रसिंह, गिरधारी खटीक, एडवोकेट युवराजसिंह, वर्दीचंद मेवाड़ा, नेनसिंह, राजेंद्रसिंह, भगवान भील आदि मौजूद थे।
MLABhim
HariSinghRawat
Bhimnews
Rajsamandnews
GramPanchayatKundwa