मेवाड़ पूर्व राजपरिवार में भाईदूज पर भावुक तस्वीर, माथे पर टीका बहन ने की भाई के दीर्घायु की कामना #royalfamily #bhaidooj
रिश्तों की मिठास, परंपराओं का सम्मान और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार में हरितराजसिंह मेवाड़ की बहन मोहलक्षिका कुमारी ने भाई के माथे पर टीका लगाया और कलाई पर लच्छा बांधा। बहन ने भाई के लंबी उम्र की कामना की, वहीं भाई-बहन के इस स्नेहिल मिलन ने पारिवारिक संस्कारों और रिश्तों की खूबसूरती को फिर से जीवंत कर दिया। बदलते दौर में भी जब नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और संस्कारों को संजोकर रखती है, तो यह दृश्य दिल को छू जाता है। क्योंकि त्योहार केवल रस्में नहीं होते, बल्कि अपनों के बीच प्रेम, विश्वास और अपनापन बनाए रखने का खूबसूरत जरिया होते हैं। भाई दूज का यही संदेश है—रिश्ते अनमोल हैं, इन्हें हमेशा संजोकर रखिए।
BhaiDooj
RoyalFamily
MewarRajGharana