उदयपुर में बोनस नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे मजदूर:नाराज मजदूरों ने हिंदुस्तान जिंक के बाहर दिया धरना, दिवाली पहले भी किया था प्रदर्शन
.
.
उदयपुर के गुडली स्थित हिंदुस्तान जिंक प्लांट में दीपावली बोनस नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों मजदूरों ने गुरुवार को गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि 6 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन ने बोनस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान इंटक के कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर के कार से लट्ठ निकालने के बाद माहौल गरमा गया और धक्का-मुक्की के हालात बन गए। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद मजदूरों ने प्रबंधन को 20 नवंबर तक बोनस भुगतान का अल्टीमेटम दिया है। भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
#udaipurnews
#protest
#HindustanZinc
#jaivardhannews