बिजनोल पंचायत में सरपंच किशनलाल गमेती ने संभाला कार्यभार #rajsamandnews
राजसमंद जिले में नाथद्वारा के पास बिजनोल ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच किशन लाल गमेती ने विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। फीता काटकर ग्राम पंचायत में प्रवेश किया। पंडित के वैदिक मंत्राेच्चार के साथ प्रवेश कर सांवरिया सेठ की तस्वीर को कुर्सी पर बिराजित कर पूजा की। साथ ही सरपंच किशनलाल गमेती व उपसरपंच दुर्गाशंकर गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही वार्डपंच कुसुम कुमारी, भंवरलाल, सीतादेवी, रतनलाल, मोहन गायरी, मीना देवी, कमला प्रवीण सिंह चुंडावत, पप्पूलाल गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर ने जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में खमनोर पूर्व उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान, राज्यावास सरपंच बाबूलाल खारोल, रामपुर सरपंच नानालाल गायरी, समाजसेवी प्रवीणसिंह चुंडावत, युगप्रताप सिंह, बिजनौल प्रशासक योगेंद्र गुर्जर, मंडियाना के भारतसिंह चुंडावत, गणपतसिंह, बाबूलाल गायरी, देवेंद्र गायरी, रतनसिंह, मगन जोशी, हजारीलाल गुर्जर, श्रीकिशन गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, अंकितसिंह, चम्पा लाल, रमेशचंद्र मेघवाल आदि मौजूद थे।
Sarpanchpadbhar
Sarpanchchunav
Rajsamandnews