रंगरा चौक: रंगरा में 31.705 किलो गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 बालक भी निरूद्ध
रंगरा थाना ने रंगरा चौक पर 31.705 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शराब के अवैध परिवहन की सूचना पर ही पुलिस ने टोटो वाहन की जांच की। साथ में एक विधि-विरूद्ध बालक भी निरूद्ध हुआ। पुलिस ने तीन मोबाइल और वाहन भी जप्त किया है। मामले में कांड संख्या 332/26 दर्ज कर जांच जारी है।