नाथनगर: नाथनगर सीटीएस मैदान में बाढ़ पीड़ित टेंट बनाकर कर रहे गुजारा
नाथनगर सीटीएस मैदान में बाढ़ पीड़ित टेंट बनाकर कर रहे गुजारा नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में लोगों के भोजन की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन पशुओं के लिए चारे का इंतजाम नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान हैं। शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित अपने स्तर से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर उन्हें खिला रहे हैं।