सोरांव: नवाबगंज पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत न्यू राजधानी होटल समेत 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
नवाबगंज पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर वाहन चोरी के आरोपी मो. नब्बे उर्फ नईम उर्फ नजमे आलम निवासी मुबारकपुर थाना नवाबगंज की करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के अनुसार चोरी के वाहनों के इंजन व चेचिस नंबर में छेड़छाड़, नंबर प्लेट बदलने और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहनों की बिक्री कर अवैध धन अर्जित किया गया था। जिसको लेकर कार्रवाई की गई है।