*कासगंज: पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह का अर्धरात्रि को औचक निरीक्षण, कोतवाली कासगंज की व्यवस्थाएं परखी* अभिलेखों से लेकर सीसीटीवी तक खंगाला, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश*
जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश, 15 सितंबर 2026
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज *ओ0 पी0 सिंह* ने दिनांक 14/15 की अर्धरात्रि को कोतवाली कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ओ0 पी0 सिंह ने सर्वप्रथम आगंतुक रजिस्टर को चेक किया, उसके बाद थाना कार्यालय के मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। अभिलेखों में मिली कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने और सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक कर रख-रखाव दुरुस्त रखने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए।
एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, बंदीगृह आदि का भी निरीक्षण किया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए रात्रि में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाने पर न बैठाने के निर्देश दिए
कासगंज पुलिस अधीक्षक *ओ0 पी0 सिंह* उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे पुलिस अधीक्षक हैं जो पूरे दिन भर जिले की कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध गोष्ठी और फील्ड में काम करने के बाद भी देर रात रात्रि गश्त कर थानों का औचक निरीक्षण करते हैं।
उनकी इस कार्यशैली से वह जमीनी हकीकत से पूरी तरह से रूबरू होते हैं। रात्रि में थानों की वास्तविक स्थिति, पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और फरियादियों के साथ हो रहे व्यवहार को वह खुद अपनी आंखों से परखते हैं। एसपी ओ0पी0 सिंह का मानना है कि रात में ही पुलिस की असली परीक्षा होती है। उनके इस अर्धरात्रि निरीक्षण से जहां एक तरफ लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहता है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। उनके नेतृत्व में कासगंज पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। उनकी सक्रियता और सख्त कार्यशैली की जिले भर में सराहना हो रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026