सेवानिवृत्त फौजी गोरख सिंह का गांव पहुंचने पर, लोगों ने किया भव्य स्वागत।
सूर्यपुरा में असम राइफल्स से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) होकर गांव लौटे फौजी गोरख सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में हाथी-घोड़े, डीजे, सैकड़ों मोटरसाइकिल और दर्जनों बड़ी गाड़ियों का काफिला निकाला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा स्वागत के लिए पहुंचे।
देश सेवा पूरी कर घर लौटे गोरख सिंह के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन और वाहनों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया और सेवानिवृत्ति के बाद नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।