सोरांव: मऊआइमा इलाके के राम फल की नारी समीप स्थित टोल प्लाजा पर सपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मिलकर किया आर्थिक सहयोग
जनपद प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर सिंधौर गांव निवासी सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा (30) की 13 अगस्त को मार पीट कर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर सोमवार सपा प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिजनों से मुलाकात करने जा रहा था। परंतु पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोकर परिजनों से मुलाकात करवाया। उन्होंने दो लाख पांच हजार रुपए आर्थिक सहयोग देकर साथ रहने का आश्वासन दिया।