नाथनगर: श्रीरामपुर काली स्थान के पास मोबाइल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त
मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे श्रीरामपुर काली स्थान के पास मोबाइल मालिक ने युवक को पकड़कर चौपाल पर स्थित खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया।