रंगरा चौक: नवगछिया पोस्ट ऑफिस में एक लाख की छिनतई, 68 हजार रुपये बरामद
नवगछिया पोस्ट ऑफिस में 30 सितंबर को एक लाख रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने 68 हजार रुपये बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी रामचंद्र यादव उर्फ कुबड़ा की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, नीरज जायसवाल पोस्ट ऑफिस में एक लाख रुपये जमा करने के लिए काउंटर पर खड़े थे।