समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1966,
दिनांक : 24.11.2026
==================
श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया के
दिशा-निर्देश के आलोक में दिनांक 24.11.2026 को नगर पंचायत मीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत किए जा रहे कार्यों का कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मीरगंज द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मीरगंज के विभिन्न वार्डों में किए जा रहें आंगनबाड़ी केंद्रों ,सामुदायिक भवन आदि का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण तथा जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है ।
अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री दीपा कुमारी द्वारा किया गया है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 24, 2026