समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1967,
दिनांक 24 नवंबर 2026,
==================
राज्य अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया पुनः पहले स्थान पर कायम:-
राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में सितंबर के बाद अक्टूबर माह में भी प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है।
अगस्त में जिले की रैंकिंग दूसरे स्थान पर थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के सतत् प्रयासों से इसमें सुधार हुआ।
जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ. सुधांशु शेखर के अनुसार, अक्टूबर की रैंकिंग में पूर्णिया के बाद गोपालगंज दूसरे, सीतामढ़ी तीसरे, शेखपुरा चौथे और वैशाली पांचवें स्थान पर रहें।
सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 364 स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में संचालित हैं। इनमें 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर-स्वास्थ्य उपकेंद्र, 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 08 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं।
इन केंद्रों पर लोगों को जांच, दवा और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि गंभीर मामलों में एंबुलेंस से उच्च केंद्रों पर रेफर किया जाता है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 24, 2026