समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1963
दिनांक 24 नवंबर 2026,
==================
खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत चावल मिलों की सम्बद्धता हेतु भौतिक सत्यापन कार्य संपन्न:-
खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यों के सुचारू संचालन तथा पैक्स (PACS) के साथ चावल मिलों की सम्बद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24 नवंबर 2026 को पूर्णिया जिले में चावल मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया।
यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. के निदेशानुसार गठित जिला स्तरीय त्रिसदस्यीय जांच टीम द्वारा की गई।
इस क्रम में पूर्णिया पूर्व, कसबा एवं डगरुआ प्रखंड स्थित चावल मिलों का स्थल निरीक्षण श्री इन्द्रजीत कुमार (स्थापना उपसमाहर्ता
-सह-वरीय उपसमाहर्ता, अधिप्राप्ति), जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम (SFC) तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने राज्य खाद्य निगम द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप मिलों के आवश्यक अभिलेखों एवं कागजातों का गहन अवलोकन किया गया।
इसके साथ ही मिल परिसर में स्थापित मशीनरी एवं अन्य उपकरणों की भौतिक स्थिति, क्षमता तथा कार्यशीलता की भी विस्तृत जांच की गई।
सत्यापन दल द्वारा की गई इस जांच प्रक्रिया के आधार पर मिलों की पात्रता एवं सम्बद्धता से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी, ताकि जिले में धान अधिप्राप्ति और कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सके।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 24, 2026