समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1969,
दिनांक 24/11/2026,
=================
बनमनखी प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण:-
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश के आलोक में 24/11/2026 (मंगलवार) को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, कसबा द्वारा बनमनखी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कनीय अभियंता भी उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा सड़कों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाए रखना और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 24, 2026