पूर्णिया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! गिट्टी की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही थी 768.600 लीटर विदेशी शराब, दालकोला चेकपोस्ट पर 87 पेटी शराब बरामद, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार।
पूर्णिया के दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। 24 नवंबर की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 87 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 768.600 लीटर बताई गई है। बरामद शराब Royal Mansion Gold Whisky ब्रांड की है। मौके से ट्रैक्टर चालक मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर और ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल गिरफ्तार चालक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही