चौसा: रंगों और शब्दों से गूंजा नशा विरोधी संदेश, बक्सर के विद्यालय में बच्चों ने दी जागरूकता की मिसाल
Chausa, Buxar | Aug 19, 2026 मध्य विद्यालय नदांव में बुधवार को काइंड एंड सपोर्ट फाउंडेशन के सहयोग से ‘नशा मुक्ति’ विषय पर चित्रकला एवं हस्तलेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। सुबह से ही परिसर में उत्साह दिखा। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए।