चौसा: चौसा मुख्यालय में जमकर चली गोलियां, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
चौसा मुख्यालय में गैस एजेंसी संचालक के घर पर देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा जमकर गोलियां बरसाई गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कई सारे सबूत अपने लिए जुटाए। गैस एजेंसी संचालक ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद से पूरा बाजार सहमा हुआ सा है।