चौसा: रमजान के पहले जुमे पर चौसा प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़
चौसा प्रखंड के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। मालूम हो कि शुक्रवार को रमजान के दो रोजे पूरे होने को है और रोजेदारों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। सभी एक दूसरे से मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने को बेहद ही पाक मानते हैं।