चौसा: चौसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, स्मैक पाउडर, गांजा, देसी कट्टा व अन्य अवैध सामान के साथ एक गिरफ्तार
चौसा के थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अठगामा बासा वार्ड नंबर 12 से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से स्मैक पाउडर, गांजा, कोडीन युक्त कफ सिरप, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, खोखा, एंड्राइड एवं कीपैड मोबाइल सहित कई अन्य अवैध सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।