चौसा: चौसा मुख्यालय में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना में पुलिस के हाथ अभी भी खाली
चौसा मुख्यालय में थाना के बिल्कुल ही निकट एक व्यवसायी के गैस एजेंसी पर बीते दिनों अज्ञात अपराधियों ने आधा दर्जन गोलियां दागी थी। घटना के बाद कई बड़े पुलिस अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल की। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है बावजूद अभी तक पुलिस टीम किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करने में असमर्थ है। हालांकि पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है।