समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1799,
दिनांक:- 05/11/2026,
==================
जिला पदाधिकारी द्वारा कठेली स्थित दादर पुल घाट का किया गया स्थलीय निरीक्षण:-
श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कठेली स्थित दादर पुल घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी, जलालगढ़ को भू-अर्जन से संबंधित कार्य नियमानुसार अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही,कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) को पुल निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। पुल के पास में ही अवस्थित छठ घाट का अवलोकन करते हुए उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जलालगढ़ एवं राजस्व अधिकारी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को को साफ सफाई हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय समीप के खेत में जाकर धान की फसल, सब्जी की खेती में आ रही समस्याओं के बारे में, उसके बाजार दर के बारे में एवं पैक्स द्वारा धान खरीद के बारे में उपस्थित कृषकों से विस्तृत जानकारी ली गई।
उक्त निरीक्षण के अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, श्री विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026