समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1800,
दिनांक:- 05/11/2026,
==================
जिला पदाधिकारी द्वारा कसबा प्रखंड के विभिन्न स्थलों का किया गया निरीक्षण:
दिए कई आवश्यक दिशा- निर्देश।
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कसबा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद कसबा के बरेटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-153 का निरीक्षण किया गया। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में चहारदीवारी निर्माण, किचन गार्डन विकसित करने एवं पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कसबा को दिया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बरेटा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्राओं द्वारा उपयोग किए जा रहे शौचालय की टंकी की समुचित साफ-सफाई कराने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय में छात्राओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
तत्पश्चात् महावीर चौक स्थित छठ घाट एवं उसके समीप निर्मित बांध का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाट एवं बांध से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करना सुनिश्चित करेंगे ।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026