समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1804,
दिनांक 05/11/2026,
==================
चार नए श्रम कोड पर एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
:-
बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिनांक 05 नवंबर 2026 को बियाडा कैम्पस,मरंगा पूर्णिया स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में "चार नए श्रम कोड" (Four New Labour Codes-2026) पर एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल), सहायक श्रमायुक्त (कटिहार), कारखाना निरीक्षक (पूर्णिया), जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक (पूर्णिया), जिला नियोजन पदाधिकारी (पूर्णिया), ई.एस.आई. (ESI) के पदाधिकारी, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें::
रूपरेखा एवं उद्देश्य:-- सर्वप्रथम श्री संजीव कुमार, उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) ने उपस्थित प्रतिभागियों को चार नए श्रम कोड पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों से विस्तृत रूप से अवगत कराया।
नए श्रम कोड्स पर विस्तृत प्रस्तुति:--श्री शुभम प्रियदर्शी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा) एवं श्री आदित्य आकाश (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर) ने पी.पी.टी. (PPT) के माध्यम से निम्नलिखित श्रम कोड्स की जानकारी दी:---
वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019), सभी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी, मजदूरी भुगतान, समान पारिश्रमिक और बोनस के भुगतान को विनियमित करता है।
औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 (Industrial Relations Code, 2020):-- यह ट्रेड यूनियनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार की शर्तों तथा औद्योगिक विवादों के निपटारे से संबंधित है।
सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Code on Social Security, 2020):--- इसका लक्ष्य संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों को ई.पी.एफ. (EPF), ई.एस.आई. (ESI), कर्मकार प्रतिकर और मातृत्व लाभ जैसी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
कर्मचारी राज्य बीमा योजना:-- श्री दिलीप कुमार झा (ESI पदाधिकारी) ने ई.एस.आई. की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
#cmsamrat
#pmmodi
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026