समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1802,
दिनांक:- 05/11/2026,
==================
आज दिनांक 05.11.2026 को नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया विनष्ट:
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन तकनीक की सहायता से डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोबीता संधारी डोला एवं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर मुसहरी में सघन छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाया गया। कार्रवाई के क्रम में भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026