Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
DPROPurnea
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar
| Nov 5, 2026
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
MORE NEWS
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1799, दिनांक:- 05/11/2026, ================== जिला पदाधिकारी द्वारा कठेली स्थित दादर पुल घाट का किया गया स्थलीय निरीक्षण:- श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कठेली स्थित दादर पुल घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी, जलालगढ़ को भू-अर्जन से संबंधित कार्य नियमानुसार अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही,कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) को पुल निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। पुल के पास में ही अवस्थित छठ घाट का अवलोकन करते हुए उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जलालगढ़ एवं राजस्व अधिकारी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को को साफ सफाई हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय समीप के खेत में जाकर धान की फसल, सब्जी की खेती में आ रही समस्याओं के बारे में, उसके बाजार दर के बारे में एवं पैक्स द्वारा धान खरीद के बारे में उपस्थित कृषकों से विस्तृत जानकारी ली गई। उक्त निरीक्षण के अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, श्री विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1803, दिनांक:- 05/11/2026, ================== जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. द्वारा महावीर चौक मुख्य छठ घाट एवं कारी कोसी नदी के तटबंध का निरीक्षण, छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश। आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. द्वारा आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर नगर परिषद कसबा अंतर्गत महावीर चौक स्थित मुख्य छठ घाट एवं कारी कोसी नदी पर निर्मित तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी एवं घाटों की साफ-सफाई समय पर पूर्ण कराने तथा नदी में प्रवाहित मूर्तियों के अवशेषों को बाहर निकलवाकर जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाट तक पहुंच पथ, रैंप, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नदी के खतरनाक स्थलों पर लाल झंडे लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कसबा को दिया गया। साथ ही छठ महापर्व से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया। कारी कोसी नदी के तटबंध पर निर्मित सड़क के निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को सड़क के किनारे फ्लैंक भरने एवं आवश्यकतानुसार बाईलेन विकसित करने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। वहीं, तटबंध की सड़क को सर्विस रोड से जोड़ने के लिए एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को नगर परिषद कसबा के पक्ष में तत्काल अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) निर्गत करने का निर्देश दिया गया, जिससे उक्त सड़क को सर्विस रोड से जोड़ा जा सके। इससे नगर क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी तथा आम नागरिकों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। निरीक्षण के दौरान श्री दीपक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कसबा; श्रीमती मधु कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कसबा; श्री ज्ञान रंजन, थानाध्यक्ष, कसबा; श्री रवि कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी; श्री अब्दुल लतीफ एवं श्रीमती अंजलि कुमारी, कनीय अभियंता; निदेशक, डीआरडीए; मुख्य पार्षद प्रतिनिधि; श्री सुभाष कुमार साह, उप मुख्य पार्षद; श्री हसमत राही, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 13; श्री इरफान आलम, पूर्व प्रमुख; छठ पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1802, दिनांक:- 05/11/2026, ================== आज दिनांक 05.11.2026 को नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया विनष्ट: जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन तकनीक की सहायता से डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोबीता संधारी डोला एवं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर मुसहरी में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाया गया। कार्रवाई के क्रम में भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1798, दिनांक:- 05/11/2026, ================== श्री अंशुल कुमार,भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालगढ़ का किया गया स्थलीय निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डों का जायजा लिया गया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालगढ़ को भवन की पुट्टी एवं रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सेप्टिक टैंक की साफ-सफाई कराने तथा जर्जर छत की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, श्री विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1801, दिनांक:- 05/11/2026, ================== समेकित जांच चौकी दालकोला, पर सघन जांच अभियान: ---- शराब सेवन के आरोप में 09 व्यक्ति गिरफ्तार, 04.110 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं 01 Schooty (BR11AD-9039) जब्त। जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण: - कुल गिरफ्तार व्यक्ति: 05 (08 शराब सेवन एवं 01 विदेशी शराब के साथ) - कुल बरामद विदेशी शराब: 04.110 लीटर (3.930 लीटर + 180 एमएल) - जब्त वाहन:- 01 Schooty - दर्ज प्राथमिकी: 02 (एक अभियुक्त के विरुद्ध तथा एक अज्ञात के विरुद्ध) दिनांक 04.11.2026 को समेकित जांच चौकी, दालकोला, पूर्णिया पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब सेवन एवं अवैध शराब के परिवहन से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। क्रमशः -- 1. शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तारी:- मद्यनिषेध पुलिस बल द्वारा Breath Analyser के माध्यम से की गई जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 2. विदेशी शराब के साथ गिरफ्तारी एवं वाहन जब्ती:- जांच के दौरान एक संदिग्ध Schooty सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके कब्जे से 180 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए शराब परिवहन में प्रयुक्त एक Schooty(BR11AD-9039) जब्त की गई। 3. अज्ञात विदेशी शराब की बरामदगी:- सघन जांच एवं तलाशी अभियान के दौरान जांच चौकी परिसर क्षेत्र से 100 मीटर दूर एक पिट्ठू बैग से कुल 03.930 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। समेकित जांच चौकी, दालकोला पर मद्यनिषेध पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं शराब सेवन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सघन जांच अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1800, दिनांक:- 05/11/2026, ================== जिला पदाधिकारी द्वारा कसबा प्रखंड के विभिन्न स्थलों का किया गया निरीक्षण: दिए कई आवश्यक दिशा- निर्देश। जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कसबा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद कसबा के बरेटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-153 का निरीक्षण किया गया। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया गया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में चहारदीवारी निर्माण, किचन गार्डन विकसित करने एवं पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कसबा को दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बरेटा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्राओं द्वारा उपयोग किए जा रहे शौचालय की टंकी की समुचित साफ-सफाई कराने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय में छात्राओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। तत्पश्चात् महावीर चौक स्थित छठ घाट एवं उसके समीप निर्मित बांध का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाट एवं बांध से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करना सुनिश्चित करेंगे । #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1804, दिनांक 05/11/2026, ================== चार नए श्रम कोड पर एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन :- बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिनांक 05 नवंबर 2026 को बियाडा कैम्पस,मरंगा पूर्णिया स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में "चार नए श्रम कोड" (Four New Labour Codes-2026) पर एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल), सहायक श्रमायुक्त (कटिहार), कारखाना निरीक्षक (पूर्णिया), जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक (पूर्णिया), जिला नियोजन पदाधिकारी (पूर्णिया), ई.एस.आई. (ESI) के पदाधिकारी, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख बातें:: रूपरेखा एवं उद्देश्य:-- सर्वप्रथम श्री संजीव कुमार, उप श्रम आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) ने उपस्थित प्रतिभागियों को चार नए श्रम कोड पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों से विस्तृत रूप से अवगत कराया। नए श्रम कोड्स पर विस्तृत प्रस्तुति:--श्री शुभम प्रियदर्शी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा) एवं श्री आदित्य आकाश (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर) ने पी.पी.टी. (PPT) के माध्यम से निम्नलिखित श्रम कोड्स की जानकारी दी:--- वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019), सभी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी, मजदूरी भुगतान, समान पारिश्रमिक और बोनस के भुगतान को विनियमित करता है। औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 (Industrial Relations Code, 2020):-- यह ट्रेड यूनियनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार की शर्तों तथा औद्योगिक विवादों के निपटारे से संबंधित है। सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Code on Social Security, 2020):--- इसका लक्ष्य संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों को ई.पी.एफ. (EPF), ई.एस.आई. (ESI), कर्मकार प्रतिकर और मातृत्व लाभ जैसी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। कर्मचारी राज्य बीमा योजना:-- श्री दिलीप कुमार झा (ESI पदाधिकारी) ने ई.एस.आई. की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। #cmsamrat #pmmodi #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026